फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: शराब के अवैध कारोबार की सूचना दें चौकीदार

विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली में चौकीदारों के साथ बैठक करते प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली में गुुरुवार को चौकीदारों के साथ पुलिस व आबकारी इंस्पेक्टर ने संयुक्त रुप से बैठक की। प्रभारी निरीक्षक ने चौकीदारों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह पुलिस के अभिन्न अंग हैं। आबकारी निरीक्षक ने पंचायत चुनाव में शराब का अवैध कारोबार करने वालों की सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में अवैध शराब न खपाई जा सके इसके लिए अभी से पुलिस व आबकारी विभाग सक्रिय हो गया है। पुलिस के सूचना तंत्र के अंग चौकीदारों को सक्रिय किया जा रहा है। गुुरुवार को अकबरपुर कोतवाली में चौकीदारों के साथ बैठक के दौरान कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने कहा कि पंचायत चुनाव शराब का अवैध कारोबार बढ़ने की संभावना रहती है। अवैध शराब के इस्तेमाल से लोगों की जान का खतरा रहता है। सस्ते के चक्कर में प्रत्याशी इस शराब को मतदाताओं के लिए मंगा सकते हैं। चौकीदारों को उन पर नजर रखने की जरूरत है। ऐसा मामला संज्ञान में आते ही तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। जमीन संबंधी मामलों के विवाद हो या फिर दो पक्षों के आमने सामने आने की जानकारी चौकीदार जरूर दें।
आबकारी निरीक्षक गिरिराज सिंह ने कहा कि होली के त्योहार व पंचायत चुनाव में अवैध शराब के कारोबार में लगाम लगाने के लिए चौकीदारों की भूमिका अहम है। उन्होंने चौकीदारों को आबकारी अधिकारियों के मोबाइल नंबर नोट कराए। कहा कि चौकीदार आबकारी अधिकारियों को इसकी सूचना किसी भी समय दे सकते हैं। गांव में पुराने भवन, गोदाम, ट्यूबवेल आदि में अवैध शराब का स्टॉक किया जा सकता है। इस पर चौकीदार नजर रखें। बैठक में सभी चौकीदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें