फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा तोड़ा फिर दुकान से पार किया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। कस्बे में अकबरपुर रोड पर बाजार तिराहे के पास सोमवार की रात कपड़ा व सराफा की संयुक्त दुकानों से चोर करीब ढाई लाख के जेवर व एक लाख के कपड़े व अन्य सामान चुरा ले गए। चोर तिजोरी काटने में कामयाब नहीं हुए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह दुकानदार के पहुंचने पर हुई। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज पहुंचे और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

कस्बे के शेरगंज मोहल्ला निवासी सगे भाई लल्लू तिवारी और पंकज तिवारी की संयुक्त दुकान बाजार तिराहा पर है। दुकान में लल्लू तिवारी कपड़ा बेचता है। पंकज तिवारी सराफा का काम किए है। सोमवार देरशाम दुकान बंद कर दोनों घर चले गए थे। सुबह पड़ोसी दुकानदार मोहल्ले के लल्ला गुप्ता दुकान खोलने पहुंचे। उनकी दुकान के पीछे लगा लोहे का दरवाजा टूटा मिला। पड़ोस की कपड़ा व सराफा दुकान के पीछे का भी दरवाजा टूटा मिलने पर उन्होंने लल्लू तिवारी को जानकारी दी। दोनों भाई दुकान पहुंचे। शटर खोला तो सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। तिजोरी में ऊपरी की तरफ छेनी फंसी मिली। जबकि, हथौड़ा मारने के निशान मिले। दुकान के कपड़े व दूसरी रैक में रखे जेवर गायब थे। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी अनिलेष यादव पहुंचे और छानबीन की। दुकानदार भाइयों के पुलिस को बताया कि करीब ढ़ाई लाख के जेवरात व एक लाख की साड़ी व अन्य कपड़े चोर उठा ले गए। थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें