फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो पलटने से हाथरस के डीडीओ समेत चार घायल

विज्ञापन
कानपुर देहात के कानपुर आगरा हाईवे पर पलटी पड़ी बोलेरो। हाथरस के डीडीओ समेत चार लोग घायल हो गए। सं? - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। कानपुर-आगरा हाईवे पर कोरौवा गांव के सामने ट्रक से टकरा कर हाथरस जिले के डीडीओ की सरकारी बोलेरो पलट गई। घटना में डीडीओ समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। डीडीओ सरकारी काम से हाथरस से प्रयागराज जा रहे थे। डेरापुर थाना क्षेत्र के कोरौवा गांव के पास कानपुर आगरा हाईवे पर हाथरस के डीडीओ अवधेश कुमार की बोलेरो अचानक पलट गई। बोलेरो सवार डीडीओ के अलावा चालक बाबूलाल व स्टेनों रवींद्र सिंह यादव व बलवीर घायल हो गए। घटना की जानकारी पर सीओ राजाराम चौधरी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज रसधान धीरेंद्र कुमार ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। जिला अस्पताल में डॉक्टर अवधेश पटेल ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद हैलट कानपुर रेफर कर दिया। सीओ ने बताया कि कार से आगे ट्रक जा रहा था। ट्रक के ब्रेक लगाने से कार टकरा कर पलट गई। घटना में सभी घायलों की हालत डाक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें