फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किसान की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
शिवदीन का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना क्षेत्र के दया का पुरवा गांव निवासी किसान की परजनी हाल्ट के पास ट्रेन से कटकर मौत तो गई। वह शनिवार की रात से लापता था। लेनदेन को लेकर उसका साले से विवाद हुआ था। स्टेशन मास्टर झींझक की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दया का पुरवा गांव निवासी शिवदीन (45) किसान था। उसने बेटी अर्चना उर्फ रश्मि का विवाह 16 दिसंबर को अमरौधा निवासी अवधेश से किया था। शिवदीन के साले भंदेमऊ निवासी रत्नेश ने बैंड किया था। उसने कुछ अन्य सामान खरीदकर दिया था। 17 दिसंबर को बरात विदा हुई। बता दें कि शनिवार को साले ने शिवदीन से बैंड के रुपये मांगे। बाद में रुपये देने की बात कहने पर विवाद हो गया। साले ने शिवदीन से हाथापाई की। शनिवार की रात शिवदीन घर से कहीं निकल गया था। परिजन तलाश करते रहे। रविवार की सुबह परजनी हाल्ट के पास अप लाइन किनारे उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की। ट्रेन से शिवदीन के कटने की बात पुलिस ने कही है। जानकारी पाकर पहुंचीं पत्नी शीला, बेटा गोलू व दिनेश, बेटी प्रियंका रोने बिलखने लगे। गोलू ने बताया कि बैंड के रुपये मांगने को लेकर विवाद में मामा ने मारपीट की थी। निरीक्षक मंगलपुर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें