फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ जवान व सिपाही समेत पांच लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
कानपुर देहात जिले के बैना गांव में हुए गोलीकांड के पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। मामूली विवाद को लेकर बैना गांव में मंगलवार देरशाम फायरिंग करने के मामले में बुधवार को पुलिस ने आरोपी जैनपुर निवासी बीएसएफ जवान, सिपाही समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लाइसेंसी बंदूक व पिस्टल से हुई फायरिंग में तीन युवक घायल हो गए थे। पुलिस ने बीएसएफ जवान की डबल बैरल बंदूक व पिस्टल बरामद की है। पकड़े गए सभी आरोपियों को कोर्ट से जेल भेजा गया है। गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

बैना गांव निवासी होमगार्ड राकेश दुबे का पड़ोसी लाल जी प्रजापति से दीपावली पर पटाखा जलाने को लेकर विवाद हो गया था। झगड़े के बाद पंचायत हुई थी। पड़ोस के गांव जैनपुर निवासी भानू सिंह उर्फ शीपू की बैना गांव में रिश्तेदारी है। पंचायत में भानू सिंह ने राकेश का पक्ष लिया था। मंगलवार दोपहर भानू सिंह बैना गांव स्थित बहनोई के घर जा रहा था। पूर्व में विवाद को लेकर वीर सिंह के बेटे दीपक टिप्पणी कर दी। भानू ने बड़े भाई बीएसएफ के जवान शैलेंद्र सिंह को यह बात बताई। शैलेंद्र छोटे भाई भानू, साथी जयदीप सिंह, लरकेंद्र सिंह उर्फ दद्दा के साथ लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक व पिस्टल लेकर बैना गांव पहुंचा। यहां साथी सिपाही पृथ्वी सिंह को साथ लिया और मंदिर के पास मिले दीपक से मारपीट कर फायरिंग की थी। पैर में गोली लगने से दीपक, अजीत सिंह व मानवेंद्र जख्मी हो गए थे।
इधर, बुधवार को बीएसएफ जवान के रिश्तेदार बलराम सिंह के यहां छिपने की जानकारी पर ग्रामीणों ने उसका घर घेर लिया था। सूचना पाकर कई थानों का फोर्स पहुंचा और हालात काबू किए। घायल पक्ष के वीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बीएसएफ जवान व सिपाही समेत सात लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा आदि की रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष रामप्रकाश ने बताया कि बीएसएफ जवान, सिपाही, भानू सिंह, जयदीप सिंह व लरकेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। फरार फतेहबहादुर सिंह व संतोष सिंह की तलाश की जा रही है। वारदात में प्रयोग किए गए शस्त्र बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर घर आया था बीएसएफ जवान
राजपुर। बैना गांव में फायरिंग का मुख्य आरोपी बीएसएफ जवान शैलेंद्र दीपावली पर 12 नवंबर को 15 दिन के लिए जैनपुर गांव आया था। त्रिपुरा के बगाफा में अल्फा कंपनी 31 बटालियन सेक्सन नंबर 34 प्लाटून-2 में तैनाती है। दीपावली पर बैना में हुए विवाद के बाद वापस नहीं गया। उसने छुट्टी अवधि खत्म होने पर 15 दिन की कैजुअल लीव ली थी। बीएसएफ जवान ने डबल बैरल बंदूक 2014 में जम्मू-कश्मीर के ऊधमनगर से खरीदी थी। जबकि 7 एमएम पिस्टल वर्ष 2016 में कानपुर से क्रय की थी। दूसरा आरोपी सिपाही पृथ्वी सिंह की तैनाती अमेठी के पीपरपुर थाना में हैं। वह 7 दिसंबर को 15 दिन की छुट्टी लेकर घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें