फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में पकड़ा गया मिलावटी डीजल का कारोबार

विज्ञापन
फैक्टरी में छानबीन करते एसडीएम व पूर्ति विभाग के कर्मी - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के बारा गांव के पास एक बंद फैक्टरी में मिलावटी डीजल तैयार करने का खेल चल रहा था। बुधवार की देर शाम डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने डीएसओ व स्वाट टीम के साथ छापामारा। मौके से डीजल से भरा एक टैंकर, 50 भरे ड्रम मिले। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

गुजरात की एक कंपनी के नाम से बायो डीजल के नाम पर केमिकल बेचा जा रहा था। बता दें कि कानपुर के एक शातिर ने गुजरात की कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर काम करने की बात कह लोगों को गुमराह कर रहा था। वह हर गांव में बायो डीजल बेचने की फर्जी अनुमति देकर केंद्र बनाने के प्रयास में था। जानकारी मिलते ही डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने एसडीएम आनंद कुमार सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने डीएसओ सुनील कुमार, स्वाट टीम के साथ बुधवार की देरशाम छापा मारा। इसके बाद यहां तेल का खेल पकड़ में आया।
पकड़े लोगों के मुताबिक, गुजरात से बायो डीजल के नाम पर केमिकल मंगाया जा रहा था। इसकी आपूर्ति पंपों में व तेल का अवैध कारोबार करने वालों को होती थी। पकड़े गए लोगों ने एसडीएम को बताया कि बायो डीजल की सप्लाई कानपुर व आसपास के जिलों के बायो फ्यूल पंपों में की जाती थी। हालाकि यह लोग स्पष्ट नहीं कर सके कि फ्यूल पंप कहां हैं। टीम की छानबीन में कानपुर नगर से लेकर गुजरात तक बड़ा नेटवर्क होने के संकेत मिले हैं। टीम को मौके पर एक टैंकर व 50 ड्रमों में मिलावटी डीजल मिला है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि पूर्ति विभाग की टीम को बारीकी से छानबीन के लिए लगाया है। मौके से गुजरात के कुछ कागजात मिले हैं। छानबीन में फैक्टरी मालिक की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें