फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे के ओवर ब्रिज से कूदा युवक, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह कानपुर-आगरा हाईवे के ओवर ब्रिज से एक युवक नीचे कूद गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि अभी तक उसके पुल से कूदने के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

झांसी जिले के ओरक्षा क्षेत्र में भट्टे गांव निवासी भगवानदास का बेटा राकेश (30) मानपुर गांव के पास कानपुर आगरा हाईवे के ओवर ब्रिज से नीचे कूद गया। यह देखकर वहां भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एंबुलेंस उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉ. दीपक गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया कि युवक को कई जगह गंभीर चोटें हैं। उसकी हालत गंभीर है। प्रभारी निरीक्षक रामबहादुर पाल ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दी गई है। मामले में छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें