फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र पर संकट बता टप्पेबाजी करने वाले दो को दबोचा

विज्ञापन
टप्पेबाजी का शिकार दंपति। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। खानपुर गांव में पुत्र पर संकट बताकर हवन के नाम पर रुपये व जेवर की टप्पेबाजी करने वाले दो युवकों को नहर पुल के पास महिला ने पकड़ लिया। पुलिस ने टप्पेबाजों से पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में दो दिनों पूर्व किसान आलोक सिंह के घर में फतेहपुर के थाना औंग बडाहार निवासी कन्हैया व कानपुर के उत्तरीपुरा निवासी सुरेश पहुंचे थे। उन्होंने किसान की पत्नी सरिता सिंह से बड़े पुत्र पर संकट बताकर हवन करने के लिए बताया। सरिता ने दोनों को हवन कराने के लिए मंगलवार को बुलाया। दोनों टप्पेबाज मंगलवार को घर पर पूजा शुरू की। करीब तीन हजार रुपये, सोने की अंगूठी व कान के झाले आटे की लोई बनवाकर उसके अंदर रखवा दिए। पूजा खत्म होने के बाद दोनों चले गए तो दंपति ने आटे की लोई को देखा। रुपये व नगदी गायब मिली।
बुधवार को आलोक व सरिता झींझक आए थे। नहर पुल के पास दोनों टप्पेबाज बाइक से जाते दिखे। दोनों को पकड़ लिया और सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस ने टप्पेबाजों को पकड़ कर झींझक चौकी पुलिस को सौंप दिया। आलोक ने बताया कि पुत्र पर संकट बताकर टप्पेबाज तीन हजार रुपये व करीब 30 हजार के जेवर ले गए थे। झींझक चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें