बिलसरायां परिषदीय स्कूल के सामने जला फसल अवशेष
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। विकास भवन सभागार में सीडीओ सौम्या पांडेय ने कृषि सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। सीडीओ ने पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पराली जलाने वालों पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। लेखपाल व सचिव को कार्रवाई की चेतावनी भी दी। सीडीओ ने कहा कि किसानों से पराली लेकर गो आश्रय स्थल के गोवंशों को पहुंचाया जाए।
उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल आदि मौजूद रहे। वहीं सरवनखेड़ा ब्लॉक के बिलसराया पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने 22 अक्तूबर को फसल अवशेष जलने की घटना सेटेलाइट में कैद हो गई। मंगलवार को उपकृषि निदेशक ने बीएसए सुनील दत्त को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उपकृषि निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।