फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति मायके नहीं ले गया तो महिला ने आग लगाकर जान दी

विज्ञापन
शकुंतला देवी की मौत पर बिलखती बहन ऊषा व परिजन। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के सेरूवा गांव में एक महिला ने गुरुवार सुबह आग लगा ली। वह गंभीर रुप से झुलस गई। पति ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के मायके में छठी का कार्यक्रम था। वहां से बुलावा न आने पर भी वह जाने की जिद कर रही थी।
विज्ञापन

कस्बे के सेरुवा गांव निवासी अरुण उर्फ छोटे की पत्नी शकुंतला (35) गुरुवार सुबह आग लगा ली। वह गंभीर रुप से झुलस गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। महिला की सास ननकी उर्फ विमला ने बताया कि बहू के मायके माती अकबरपुर में उसके भतीजे की छठी थी। वहां उसे बुलाया नहीं गया था। बेटा उसे लेकर नहीं गया। इससे वह नाराज थी।
गुरुवार सुबह बेटा खेतों पर चला गया तो बहू ने आग लगा ली। गंभीर रूप से घायल महिला को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की दस वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां शगुन (7), पलक (5) व एक बेटा ऋषभ (2) है। इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें