फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर की हत्या पर बंद रहा बाजार, पुलिस तैनात

विज्ञापन
बारा गांव में बंद दुकानें। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर बारा गांव में ट्रांसपोर्टर राकेश पाल की हत्या के दूसरे दिन सोमवार को बाजार बंद रहा। गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। ऐहतियात के तौर पर दमकल कर्मी भी तैनात किए गए। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की मौजूदगी में दुर्वासा आश्रम के पास सेंगुर नदी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर राकेश पाल की हत्या के दूसरे दिन बारा गांव में मातम छाया रहा। गांव में सुबह से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। राकेश के घर के बाहर और बाजार में भी पुलिस तैनात रही। बाजार में सन्नाटा छाया रहा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही पत्नी विनीता, बेटी मुस्कान, बेटा शिवम समेत अन्य परिजन बिलखने लगे। परिजनों को ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय पुलिस लेकर घाट पर मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
शरीर पर मिले नौ घाव
कानपुर देहात। ट्रांसपोर्टर राकेश पाल की हत्या में एक नुकीले व दूसरे धारदार हथियार का प्रयोग किया गया था। नौ घाव शरीर में मिले हैं। हत्या में दो तरह के हथियार प्रयोग करने पर वारदात में दो से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

राकेश पाल की कोई रंजिश न होने के बावजूद बेहरहमी से हत्या की गई है। इससे साफ है हत्यारों के मन में उनके प्रति गहरी नफरत थी। हत्यारों ने राकेश पर नुकीले व धारदार दो तरह के हथियारों से वार किया था। इससे उनका दिल व फेफड़ा फटा मिला है। गर्दन, पेट में मिलाकर कुल नौ घाव थे। वारदात में कम से कम तीन लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री सतीश पाल ने मृतक के बहनोई राजकुमार पाल समेत अन्य परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। घटना में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की बात कही।
सुराग मिले, चार लोग हिरासत में
कानपुर देहात। ट्रांसपोर्टर की हत्या में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा हो सकता है। सूत्रों की माने तो अवैध संबंधों के ताने देने पर गांव के ही एक युवक ने हत्या की है।
सूत्रों की माने तो राकेश के पड़ोस में रहने वाले युवक का गांव की एक महिला से अवैध संबंध था। राकेश आए दिन युवक को ताने देते थे। इससे वह नाराज था। उसे पता था कि राकेश रोज खेतों में चारा लेने जाते हैं। योजनाबद्ध तरीके से राकेश की हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस यह छानबीन करने में जुटी है कि हत्या में कितने और लोग शामिल रहे हैं। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि अहम सुराग मिले हैं। छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उधर, हत्या के खुलासे के लिए एएसपी अनूप कुमार, सीओ संदीप सिंह भी कोतवाली अकबरपुर में डेरा डाले रहे। हर इनपुट की मानीटरिंग होती रही। इसके बाद पुलिस को अहम तथ्य मिले। तब संदिग्ध लोगों को उठाना शुरू किया। इसमें एक युवक को पुलिस ने औरैया से भी उठाया है। भड़काऊ बातें व माहौल पर नजर रखने के लिए खुफिया भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें