फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजनेर पुलिस के लिए फौजी का रिवाल्वर बरामद करना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। बहबलपुर गांव में दो माह पूर्व शिक्षक के घर से नकदी, जेवरात व फौजी दामाद का रिवाल्वर चोरी हो गया था। पुलिस इस घटना का अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। छह वर्ष पूर्व जिठरौली गांव से भी एक सेना के जवान का रिवाल्वर चोरी हुआ था। इसे अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

बहबलपुर गांव में 19 मई की रात शिक्षक वीरेंद्र सिंह के घर से नकदी, जेवरात व फौजी दामाद रणधीर सिंह का रिवाल्वर चोरी हो गया था। पत्नी मंजू मायके आई थी तो वह पति का रिवाल्वर साथ ले आई थीं। शिक्षक के पुत्र धीरेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी अनुराग वत्स ने पुलिस को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे।
घटना हुए दो माह बीतने वाले हैं, लेकिन पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस ने चोरों के बारे में सूचना देने वाले को 25 हजार का इनाम देने के पोस्टर क्षेत्र में लगवा दिए हैं। जिठरौली गांव में 22 सितंबर 2014 की रात शिक्षक रामू सिंह के घर से जेवरात, नकदी व उसके बड़े भाई फौजी श्यामू सिंह की रिवाल्वर चोरी हो गई थी। इस घटना के छह साल बीत गए लेकिन अभी तक पुलिस फौजी का रिवाल्वर बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस ने अदालत में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। पीड़ित ने इस पर कोर्ट में आपत्ति दाखिल की है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि गजनेर पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शक में पीटने पर कर ली थी आत्महत्या
सरवनखेड़ा। जिठरौली गांव में रामू सिंह के यहां चोरी के बाद पुलिस के सामने फौजी श्यामू की रिवाल्वर बरामद करना चुनौती थी। घटना के तत्काल बाद कानपुर से डॉग स्क्वायड बुलाकर सुराग लगाने की कोशिश की गई थी। पुलिस पर घटना के खुलासे का दबाव था। पुलिस ने शक के आधार पर जिठरौली गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पिटाई की थी। इसके बाद कोई सुराग न लगने पर छोड़ दिया था। उसने गांव के बाहर बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पुलिस सुस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें