फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राह चलते मोबाइल लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
लूट की घटना का खुलासा करते एएसपी व मौजूद आरोपी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर पुलिस ने बुधवार मंगलवार शाम मोबाइल लूट करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक मोबाइल व चोरी की दो बाइकें बरामद हुई हैं। दोनों संदलपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि 19 जून को अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवार बदमाश एक व्यक्ति का मोबाइल लूट ले गए थे। इसके कुछ ही देर बाद लालपुर के पास हाईवे से एक व्यक्ति का मोबाइल लूट लिया गया था।
पुलिस दोनों घटनाओं को दर्ज कर बदमाशों का सुराग लगा रही थी। बुधवार को पुलिस ने अकबरपुर चौराहे से संदलपुर निवासी रवींद्र कुमार व अभिषेक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने मोबाइल लूटने की वारदात स्वीकार की है। पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल व दो चोरी की बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें