फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरैलापुरवा के युवक का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)।
विज्ञापन

कस्बा के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर बुधवार की शाम मिले युवक की पहचान जरैलापुरवा कुढ़वा निवासी किसान गजेंद्र उर्फ सुमित (19) की मौत हुई है। पिता का आरोप है कि जमीनी विवाद में एक पड़ोसी के रिपोर्ट दर्ज कराने पर आहत होकर गजेंद्र ने जान दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार शाम को श्रमिक स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई थी। मौके पर दो आधार कार्ड पड़े मिले थे। कुढ़वा के प्रधान पति गुड्डन त्रिवेदी ने आधार कार्ड में दर्ज नाम के आधार पर परिजनों को जानकारी दी थी। गुरुवार को जरैलापुरवा कुढंवा गांव के जगदीश पाल ने कपड़ों से शव की शिनाख्त बेटे गजेंद्र के रूप में की। जगदीश ने बताया कि बुधवार को वह ट्रैक्टर की मरम्मत कराने रूरा आए थे। बेटा गजेंद्र दोपहर में उन्हें खाना देने साइकिल से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम ट्रैक्टर लेकर वह घर पहुंचे तो हादसे की खबर मिली। बताया कि गांव के विश्वनाथ ने जमीन विवाद में बेटे पर इसी जनवरी में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी को लेकर वह तनाव में रहता था। थाना प्रभारी राकेश पाल ने बताया कि मौके पर साइकिल नहीं मिली है। उसकी तलाश के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें