फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का आदेश नहीं मानती गजनेर पुलिस, बंद कराई दुकानें

विज्ञापन
गजनेर में दोपहर से बंद दुकानें। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। डीएम राकेश कुमार सिंह ने जिले में सुबह आठ से शाम आठ बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दी है पर, गजनेर में पुलिस दोपहर एक बजे की दुकानें बंद करा देती है। विरोध करने पर पुलिसकर्मी दुकानदारों और ग्राहकों के साथ अभद्रता करते हैं। ऐसा ही पुलिस ने गुरुवार को भी किया।
विज्ञापन

आनलॉक वन में डीएम ने जिले में सभी दुकानों को सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक खोले जाने की अनुमति दी है। इसमें दाएं व बाएं की तरफ दुकानें खोलने की शर्त पहले की तरह है। जिले भर में दुकानें प्रशासन के निर्देशानुसार ही खुल रही हैं, लेकिन गजनेर थाना पुलिस मनमानी कर रही है। दोपहर एक बजे पुलिसकर्मी लोगों को खदेड़ कर दुकानें बंद कराना शुरू कर देते हैं। साथ ही ग्राहकों व दुकानदारों से अभद्रता करते हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। ऐसा ही गुरुवार को भी पुलिसकर्मियों ने किया।
इससे दुकानदारों में नाराजगी है। व्यापार मंडल महामंत्री सुरेश सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी शाम आठ बजे तक दुकानें खोलने के लिए मना कर रहे हैं। इससे लोगों को असुविधा हो रही है। राजेश सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस जबरन दुकानें बंद करा रही है और डीएम का आदेश मानने से इंकार कर रही है। थाना प्रभारी समर बहादुर यादव ने बताया कि आठ जून के बाद शाम तक दुकानें खोलने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

अंगौछा बांधने पर भी कर रही चालान
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से लेकर जिले के अफसर मास्क की जगह अंगौछा व रुमाल का इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे हैं। गांव में आमतौर पर किसान व अन्य लोग अंगौछा का प्रयोग करते हैं, लेकिन गजनेर पुलिस अंगौछा बांधने वालों का भी चालान कर रही है। पुलिस मास्क लगाकर ही निकलने की बात कह रही है। मास्क के नाम पर चालान करके पुलिस गरीबों को परेशान कर रही है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें