फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/राजपुर। सट्टी थाना क्षेत्र के महकापुर गांव में सोमवार रात आशा कार्यकर्ता की पति ने दो भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मृतका के पति, देवर, देवरानी व जेठ समेत चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 36 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

महकापुर गांव निवासी सेना का बर्खास्त सिपाही रामनरेश उर्फ भूरा की पत्नी तारा देवी उर्फ लक्ष्मी (38) आशा कार्यकर्ता थी। सोमवार रात उसके सिर व चेहरे में भारी वस्तु मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पिता हराहरा भोगनीपुर के रमेश सिंह ने उसके पति रामनरेश, देवर सेना के जवान रवींद्र, उसकी पत्नी रश्मी और जेठ केशपाल सिंह पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद हत्यारोपी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी तो कोई सुराग तक नहीं लगा सकी है।
मृतका के पिता ने मकान व खेती के बटवारे के विवाद में हत्या करने की बात कही है। एसओ धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ आशा पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सट्टी पुलिस के अलावा एक टीम भोगनीपुर थाने से बनाई गई है। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें