फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा इफ्तार पार्टी की इजाजत नहीं

विज्ञापन
meeting - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
मूसानगर (कानपुर देहात)। रमजान का महीना शुरू होने को लेकर बुधवार शाम थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें एसडीम राजीव राज और सीओ आशा पाल सिंह ने बताया कि लॉकडाउन में रोजा इफ्तार पार्टी की इजाजत नहीं होगी। लोग घरों में ही नमाज भी अदा करें।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि इस वर्ष कोरोना के कारण लॉकडाउन और पूरे देश में धारा 144 लागू है। लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा गया है। इसी कारण रमजान के महीने में रोजा इफ्तार की इजाजत नहीं दी जाएगी। सभी लोग घरों में रहकर नमाज अदा करें। एक जगह पांच से अधिक लोग एकत्रित न हो।
मस्जिद में अधिकतम चार लोग नमाज अदा कर सकते हैं। बैठक में कर्बला मस्जिद के मौलाना मोहम्मद रजा ने सुबह शहरी के लिए एनाउंसमेंट कर लोगों को जगाने की अनुमति मांगी। इस पर एक व्यक्ति को एनाउंसमेंट की अनुमति दे दी। सीओ ने सभी लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा। नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कहा सभी लोग रमजान के महीने में अमन चैन की दुआ मांगे। आस-पड़ोस के जरूरतमंद लोगों की सहायता करके नेक काम करें। यही सच्ची इबादत होगी। बैठक में राजकुमार सिंह, विद्यासागर त्रिपाठी, नीरज पांडेय, सुशील पांडेय, नसरुद्दीन कुरैशी, हाफिज मुईन, हाफिज मोहम्मद रफी, अकरम कुरैशी, मोहम्मद हबीब मौजूद रहे। बैठक में सामाजिक दूरी बनाए रखने का ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें