फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अभद्रता करने पर रनियां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। एसपी अनुराग वत्स ने रनियां चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। आरोप है कि उन्होंने एक महिला से अभद्रता की थी। इसकी वायस रिकार्डिंग एसपी के पास पहुंचने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

रनियां चौकी इंचार्ज अमर सिंह की एक महिला के साथ बातचीत की रिकार्डिंग एसपी के पास पहुंची। महिला से अभद्रता से बात करने पर एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। इसके पहले भी अमर सिंह पर एक महिला ने तथ्य छिपा कर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था। उनकी जगह रनियां में बारा चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल को तैनात किया गया है। बारा में अकबरपुर कोतवाली से दरोगा विकल्प चतुर्वेदी को तैनाती दी गई है। एसपी ने बताया कि रनियां चौकी इंचार्ज का महिला से बात करने का तरीका ठीक नहीं था। इस पर उन्हें हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें