फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: क्रिकेट कोच ने किशोरी से किया दुष्कर्म, बहाने से ले गया था घर…नशीला पदार्थ पिला किया कुकत्य, आरोपी की तलाश

Fri, 31 Jan 2025 05:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कोच ने छात्रा को बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर यौन शोषण किया। दो महीने से लगातार शोषण और धमकियां झेलने के बाद पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
छात्रा के साथ दुष्कर्म (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर दो दिन पहले गुजैनी क्षेत्र के स्कूल के अंदर एक स्कूली शिक्षक द्वारा चार साल की छात्रा से गंदी हरकत करने की घटना के बाद अब पनकी में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पनकी में क्रिकेट कोच ने कोचिंग देने के बहाने नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

पुलिस ने इस आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। गंगागंज भाग-4 निवासी नीरज वर्मा इलाके की किशोरी को अरमापुर के ग्राउंड में क्रिकेट सिखाते थे। इसी दौरान बहाने से नीरज किशोरी को अपनी कॉलोनी ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करते थे।

ब्लैकमेल कर यौन शोषण किया
घरवालों को न बताने की धमकी देते हुए नीरज किशोरी के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करते थे। बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर यौन शोषण किया। दो महीने से लगातार शोषण और धमकियां झेलने के बाद पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पीड़िता की मां ने पनकी थाने जाकर घटना की तहरीर दी। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पाक्सो, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें