फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पुराने गंगा पुल के तीन नंबर पिलर में बढ़ी दरार, टूटने का खतरा, पालिका ने खतरे को देखते हुए कराई मुनादी

Wed, 04 Dec 2024 11:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शुक्लागंज (उन्नाव)

सार

नगर पालिका गंगाघाट ने पुल के जर्जर हिस्से के नीचे और आसपास रहने और दुकानदारों को सतर्क किया। पालिका कर्मियों ने मुनादी करते हुए लोगों से इससे दूर रहने व किसी अन्य स्थान पर चले जाने को कहा है। 
विज्ञापन
मुनादी करते पालिका कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ दिन पहले पुराने गंगा पुल का कानपुर की तरफ का कुछ हिस्सा टूटने के बाद अब शुक्लागंज की तरफ भी पुल कमजोर हो रहा है। नगर की तरफ से पिलर (कोठी) नंबर तीन में दरार बढ़ने पर खतरे को देखते हुए नगर पालिका ने मुनादी कराई। वहीं पीडब्ल्यूडी ने भी आसपास दुकानें लगाए लोगों और नाविकों को सावधान और दूर रहने को कहा है।

विज्ञापन


मालूम हो कि 26 नवंबर को कानपुर और उन्नाव (शुक्लागंज) के बीच गंगा नदी पर बना ब्रिटिशकालीन दो तल (डबल स्टोरी) पुल का तीस मीटर लंबा स्पैन (दो पिलर के बीच का हिस्सा) अचानक टूट कर कर नदी में गिर गया। यह पुल 149 साल पहले वर्ष 1875 में अंग्रेजों ने बनवाया था। हालांकि पांच पिलरों में दरार आने से खतरे को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने इसे तीन साल पहले पांच अप्रैल 2021 को पूरी तरह बंद कर दिया था। कानपुर की तरफ पिलर नंबर दो, सात, नौ, 10 और 22 नंबर में दरारें आ गई थीं। इसके बाद कानपुर और उन्नाव जिला प्रशासन ने प्रवेश रोकने के लिए दोनों तरफ पक्की दीवार बना दी।

बुधवार को शुक्लागंज छोर से तीसरे पिलर में पड़ी दरार लगातार बढ़ने से पुलिस ने देर शाम नगर पालिका गंगाघाट ने पुल के जर्जर हिस्से के नीचे और आसपास रहने और दुकानदारों को सतर्क किया। पालिका कर्मियों ने मुनादी करते हुए लोगों से इससे दूर रहने व किसी अन्य स्थान पर चले जाने को कहा है। अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुल की कोठी जर्जर हो चुकी है। उसके गिरने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वह वहां से हटकर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें