फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीटी में शहर के मेधावियों का जलवा

Mon, 18 Jan 2016 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चार्टर्ड एकाउंटेंसी (सीए) के कॉमन प्रोफिशियंसी टेस्ट (सीपीटी) और फाइनल बोर्ड के रिजल्ट में शहर के मेधावियों का दबदबा है। सीपीटी में जहां 342 स्टूडेंट सफल हुए हैं, वहीं फाइनल बोर्ड के दो ग्रुप में 137 स्टूडेंटों का सेलेक्शन हुआ।
विज्ञापन


लड़कियों का प्रदर्शन अच्छा है। फाइनल बोर्ड का एग्जाम नवंबर 2015 में हुआ था, जिसका रिजल्ट रविवार की देरशाम आ गया। इसके ग्रुप फर्स्ट में 72 और ग्रुप सेकेंड में 52 स्टूडेंटों का सेलेक्शन हुआ।

सीपीटी का पेपर दिसंबर में हुआ था। इसमें शहर की प्रेरणा को 422 मार्क्स मिले हैं, जो बेहद अच्छा माना जाता है। प्रेरणा अब सीए बन गई हैं। सेंटर काउंसिल के हेड ईपी जेम्स, सदस्य मनु अग्रवाल और पीयूूष अग्रवाल ने बताया कि पूरा रिजल्ट सामने नहीं आया है। सिटी टॉपरों के नाम सोमवार को जारी किए जाएंगे। फिलहाल, सीपीटी में सेलेक्शन का अच्छा रिकार्ड बना है।  
विज्ञापन


सीए फाइनल में चेन्नई के जेम्स ने किया टॉप
चेन्नई (एजेंसी)। शहर के जेम्स जॉन ब्रिटो आर ने 74.38 प्रतिशत अंक लाकर चार्टर्ड अकाउंटेंट के फाइनल एग्जाम में ऑल इंडिया टॉप किया है। यह परीक्षा पिछले साल नवंबर में हुई थी। जेम्स ने 800 में से 595 अंक हासिल किए हैं। तिरुपति के नागोलू मोहन कुमार दूसरे और कोलकाता के अविनाश संचेती तीसरे स्थान पर हैं।

ग्रुप एक फाइनल परीक्षा में 77,442 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 9,764 सफल रहे। इसी तरह ग्रुप दो में 75,774 में से 9,084 ने सफलता हासिल की है। दोनों ग्रुप में हिस्सा लेने वाले 42 हजार से अधिक परीक्षार्थियों में से महज 2,440 सफलता का स्वाद चख सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें