फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फ्लाइट का नकली टिकट भी

Mon, 18 Jan 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक युवक के फर्जी पासपोर्ट और नाम बदलकर आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने की आशंका का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि आबूधाबी का फर्जी एयर टिकट देने का मामला शहर में सामने आया है। चंदारी निवासी तनवीर आलम ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल कार्यालय में इसकी शिकायत की है। शिकायत पर शासन और राज्यपाल कार्यालय ने एसएसपी से जांच रिपोर्ट मांगी है। सीओ इस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


चंदारी रेलबाजार निवासी तनवीर आलम ने बताया कि एक मित्र के माध्यम से उसकी मुलाकात ग्वालटोली के दानिश से हुई थी। दानिश ने तीन अगस्त को आबूधाबी भिजवाने के नाम पर उससे पासपोर्ट और पचास हजार रुपये लिए। वीजा बनवाने के नाम पर लगभग सवा लाख रुपये भी ले लिए।

आरोप है कि 28 अगस्त को दानिश ने तनवीर को आबूधाबी का टिकट दिया। तनवीर ने बताया कि शक होने पर उसने टिकट की जांच करवाई तो टिकट जाली निकला। फिर दानिश के बारे में तहकीकात की तो पता चला कि दानिश ने पहले भी कई लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगा है।
विज्ञापन


तनवीर ने आरोप लगाया कि दानिश देश विरोधी गतिविधियों में भी लिप्त है। राज्यपाल राम नाईक के सचिव चंद्रप्रकाश ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी से जांच आख्या तलब की है। 30 दिसंबर को एसपी कंट्रोल रूम ने कैंट सीओ को मामले की जांच सौंपी। चार जनवरी को कैंट सीओ ने घटनास्थल ग्वालटोली बताकर जांच सीओ कर्नलगंज को भेज दी है। उधर, तनवीर ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद से ही उसे अलग अलग नंबरों से जान से मारने की धमकी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें