फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएमटी एंट्रेंस टेस्ट कराने से इंकार

Fri, 05 Apr 2013 05:48 PM IST
कानपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर ने 15 मई को सीपीएमटी (कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट) 2013 कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


लखनऊ में गुरुवार को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण डॉ. एके गुप्ता के साथ हुई बैठक में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने साफ कहा कि समय काफी कम है। अभी फॉर्म छपवाने हैं, फिर फॉर्म भरवाकर प्रवेशपत्र दिए जाने हैं। इस प्रक्रिया में एक महीने का समय लग सकता है।

ऐसे में मई में एंट्रेस टेस्ट करा पाना संभव नहीं है। ये टेस्ट 16 जून को कराया जा सकता है। इसी तारीख को आधार बनाकर शासनादेश जारी किया जाए तो अच्छा होगा। हालांकि एंट्रेंस टेस्ट की अंतिम तारीख तय नहीं हो सकी। इस संबंध में अगले सोमवार तक शासनादेश जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सीपीएमटी कराने की जिम्मेदारी इस बार कानपुर यूनिवर्सिटी को मिली है। इसको लेकर गुरुवार को रजिस्ट्रार सय्यद वकार हुसैन लखनऊ गए और महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के साथ उनकी मीटिंग हुई।

इस दौरान ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन फार्म भरवाने पर सहमति बन गई लेकिन एंट्रेंस टेस्ट और फॉर्म भरवाने का शेड्यूल तय नहीं हो सका।

महानिदेशक ने कहा है कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने एमबीबीएस, बीडीएस का एंट्रेंस टेस्ट 15 मई तक कराने का निर्देश दिया है। इसको आधार बनाकर ही पत्र जारी किया गया था। अब यूनिवर्सिटी ने एंट्रेंस टेस्ट की नई तारीख प्रस्तावित की है, जिसपर अंतिम निर्णय शासन को लेना है।
विज्ञापन


वहीं, रजिस्ट्रार का कहना है कि यूनिवर्सिटी ने 15 अप्रैल से ऑनलाइन फॉर्म भरवाने की तैयारी की थी। इसी बीच ऑफलाइन फॉर्म भरवाए जाने का आदेश भी मिल गया।

अब फॉर्म छपवाए जाएंगे, फिर फॉर्म भरवाने का फाइनल शेड्यूल जारी किया जाएगा। इस स्थिति में 15 मई को एंट्रेंस टेस्ट करा पाना संभव नहीं। यूनिवर्सिटी ने 16 जून को एंट्रेंस टेस्ट कराने का प्रस्ताव दिया है। शासन को इस पर फैसला लेना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें