फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकमान तक पहुंची सपा की गुटबाजी

Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सपा के मंत्री, विधायक, लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के बीच चल रही खींचतान और गुटबाजी का मामला अब सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दरबार में पहुंच गया है। कानपुर ग्रामीण जिला संगठन ने पार्टी आलाकमान से मामले में हस्तक्षेप करके गुटबाजी खत्म कराने का आग्रह किया है। साथ ही कहा है कि ऐसा नहीं हुआ तो आगामी लोकसभा चुनाव में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। मंत्री, विधायक और प्रत्याशियों की रार से जनता त्रस्त है।
विज्ञापन

कानपुर ग्रामीण से संबंधित विधायक, मंत्री और लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के काम-काज की रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को भेजी गई है। सपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष चौधरी निर्भय सिंह यादव ने दो अप्रैल को पार्टी प्रमुख को भेजी रिपोर्ट में महिला एवं बाल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुणा कोरी की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। कहा है कि अरुणा कोरी बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं लेकिन उनका जनता से मिलने का कोई समय निश्चित नहीं है। सपा कार्यालय में लगने वाले जनता दरबार से भी उनका कोई लेना-देना नहीं है। वे जनता की शिकायत भी नहीं सुनती हैं। जो फरियादी उनके पास जाता है, उससे मंत्री होने की बात कहकर समय का अभाव बता देती हैं। मंत्री का यह रवैया आगामी लोकसभा चुनाव में नुकसान पहुंचा सकता है। जनता की असंतुष्टि पार्टी के लिए ठीक नहीं है। इस मसले पर मंत्री अरुणा कोरी से बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ठीक इसी तरह अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी लाल सिंह तोमर और बिठूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मुनींद्र शुक्ला के बीच चल रहे मनमुटाव, संवादहीनता की जानकारी भी पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश अध्यक्ष को दी गई है। निर्भय सिंह ने कहा है कि प्रत्याशी और विधायक के बीच की संवादहीनता लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिहाज से घातक है। बिठूर विधानसभा क्षेत्र का ज्यादातर हिस्सा अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में आता है। मामले में हस्तक्षेप करके जल्द ही संवादहीनता खत्म कराई जानी चाहिए। यही पार्टी के लिए फायदेमंद होगा।




संवादहीनता हमारी तरफ से नहीं है। प्रत्याशी ही संवादहीनता बनाए हुए हैं। जब हाईकमान इस मुद्दे पर बातचीत करेगा तो बताऊंगा। प्रत्याशी का काम है कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं को खुश रखे।
विज्ञापन

मुनींद्र शुक्ला, विधायक

पार्टी का वफादार सिपाही हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देशों का अनुपालन कर रहा हूं। विधायक और मंत्री का सम्मान करता हूं। मेरी संवादहीनता किसी से नहीं है। मेरे काम-काज और चुनाव की तैयारी से पार्टी संगठन, कार्यकर्ता खुश हैं।
विज्ञापन

लाल सिंह तोमर, प्रत्याशी अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें