भारतीय
कम्युनिस्ट पार्टी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुर्दाबाद के नारे
लगाए। सम्राज्यवाद की खिलाफत करते हुए ओबामा का पुतला आग के हवाले कर दिया।
जिले में कम्युनिस्टों का विरोध देर शाम तक जारी रहा।
शनिवार को भारतीय
कम्युनिस्ट पार्टी ने अकबरपुर कस्बे में जुलूस निकाला। सम्राज्यवाद और
विदेशी ताकतों के खिलाफत कर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की तीखी निंदा
की।
संगठन के जिला मंत्री राजेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा
भाजपा नेतृत्व वाली सरकार अमेरिकी परस्त नीरियों के विरोध में है। अमेरिका
भारत के अंदरूनी मामलों में दखल कर रहा है।
कम्युनिस्टों ने अमेरिकी
हस्तक्षेप बंद किए जाने की मांग की है। गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति
को मुख्य अतिथि बनाए जाने का कम्युनिस्टों ने विरोध किया। इसके बाद
अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे ओबामा का फूस का पुतला बनाकर उसे आग के हवाले कर
दिया।
इस दौरान हरिमोहन त्रिपाठी, रामशंकर कुशवाहा, मोतीलाल भारती, जियालाल
यादव, रामऔतार भारती, रणजीत सिंह सेंगर, गुरुप्रसाद सचान, जगरुप सिंह गौर,
राजेश कठेरिया, कैप्टन रामशंकर सिंह यादव, विश्वनाथ सिंह भदौरिया, कामरेड
राजेश कठेरिया, रामशेखर वर्मा मौजूद रहे।