फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid vaccine: अब स्वदेशी कोरोना वैक्सीन की लगेगी डोज, मंडल के लिए कुल 37800 डोज, एक शीशी में 20 डोज

Sun, 07 Feb 2021 12:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
कानपुर में 11 फरवरी को होने वाले राउंड में स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन की डोज फ्रंट लाइन वर्कर को लगाई जाएगी। मंडल के वैक्सीन स्टोर को कोवाक्सिन की 37 हजार 800 डोज मिल गई हैं। नगर को 18 हजार 640 डोज मिलेंगी।
विज्ञापन


अपर निदेशक डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार देर रात वैक्सीन सड़क मार्ग से पुलिस अभिरक्षा में मंडलीय स्टोर में आ गई थी। कोविशील्ड की एक शीशी में 10 खुराक थी, लेकिन कोवाक्सिन की 20 खुराक एक शीशी में हैं।

इटावा के लिए 4720 खुराक, कन्नौज के लिए 3580 खुराक, फर्रुखाबाद के लिए 3720 खुराक, कानपुर देहात के लिए 3780 खुराक और औरैया के लिए 3420 खुराक हैं। कोवाक्सिन के साथ लखनऊ के स्टेट स्टोर से कोविशील्ड भी मिली है। ये आर्म्ड फोर्सेस के वास्ते है। नगर को 16 हजार 990 खुराक और फर्रुखाबाद को 10 हजार 910 डोज मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें