कोरोना ने आंतों को भी कमजोर किया है। समर डायरिया फैला है और रोगी इसकी चपेट में आ रहे हैं। पोस्ट कोविड रोगियों को सामान्य डायरिया की जटिलताएं बढ़ रही हैं। वायरल संक्रमण के साथ उन्हें बैक्टीरियल संक्रमण भी हो रहा है। इससे आंतों में सूजन आ रही है। इसके साथ ही खून रिसाव हो रहा है।
रोगियों ने आंतों की जांच कराई तो रुकावट भी मिली है। डॉक्टरों का कहना है कि वायरल संक्रमण के कारण आंतों में ब्लॉकेज हो गया। हालांकि अभी किसी रोगी को आंतों में गैंगरीन की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन डॉक्टरों का अंदेशा है कि अगर अधिक दिनों तक रुकावट रही तो यह नौबत आ सकती है। अभी पीजीआई लखनऊ में एक रोगी को गैंगरीन की पुष्टि हुई है। अभी तक आंतों में दिक्कत वाले 22 रोगी हैलट ओपीडी में दिखाने के लिए आए हैं। कुछ रोगियों ने आंतों की जांच कराई तो उसमें यह दिक्कत सामने आई है।