फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: कानपुर के आसपास के जिलों में मिले 163 नए संक्रमित, मिश्रिख के सांसद व कन्नौज में 15 मेडिकल छात्र भी चपेट में आए

Sun, 09 Jan 2022 11:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मिश्रिख के सांसद अशोक रावत भी संक्रमित हो गए हैं। यहां कुल 95 सक्रिय केस हैं। इसी तरह उन्नाव में मुंबई से लौटे सात प्रवासी सहित 23 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। यहां संक्रमितों की संख्या 83 हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की तीसरी लहर तेजी से रफ्तार पकड़ रही है। आसपास के जिलों में रविवार को कुल 163 नए संक्रमित मिले। हरदोई में सबसे ज्यादा 41 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। मिश्रिख के सांसद अशोक रावत भी संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन


यहां कुल 95 सक्रिय केस हैं। इसी तरह उन्नाव में मुंबई से लौटे सात प्रवासी सहित 23 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। यहां संक्रमितों की संख्या 83 हो गई है। कन्नौज में मेडिकल कॉलेज के 15 छात्रों समेत कुल 23 संक्रमित मिले।

इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। इटावा में भी तेजी से संक्रमण फैल रहा है। 32 नए मरीज मिलने के साथ ही यहां चार दिन में 54 लोगों को संक्रमण हो चुका है। इनमें सात किशोर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला    नए केस   सक्रिय केस
हरदोई     41        95
उन्नाव    23        83
औरेया    21        60
इटावा     32        54
फर्रुखाबाद 14       41
कन्नौज   15        26
फतेहपुर   03        24 
बांदा     07         19
हमीरपुर   06         12
चित्रकूट  01         09
महोबा    00         04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें