फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 को छा सकते हैं बादल, बारिश के आसार कम

Mon, 23 Jan 2017 11:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- अधिकतम पारा 3.2 डिग्री चढ़ा, ठंड से राहत
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम की तेज हवाओं ने रविवार को अधिकतम पारे को हवा दे दी। 3.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी के साथ अधिकतम पारा 24.6 डिग्री पहुंच गया। हवाओं की गति (3.2 किलोमीटर प्रतिघंटा) तेज होने के कारण गलन नहीं रही। इस वजह से ठंड कम महसूस की गई। हवा की सामान्य गति 1.2 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। वहीं मौसम विज्ञानियों की मानें तो 25 और 26 जनवरी को बादल छाने के आसार हैं। हालांकि बारिश की संभावना कम है। न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे रहेगा।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि तेज हवाओं से दिन का पारा चढ़ गया। हालांकि पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी रहा। इसी का नतीजा है कि न्यूनतम पारा दो डिग्री सेल्सियस नीचे गया। जो पारा शनिवार को 8.7 डिग्री था, वह रविवार को 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्र्ड किया गया। दिन में धूप होने के कारण सर्दी का अहसास कम रहा। वातावरण में सुबह की नमी 13 फीसदी ज्यादा हुई है। रविवार को सुबह की नमी 91 फीसदी रही। दोपहर की नमी 45 फीसदी रिकार्ड हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें