ट्रेन की चपेट में आकर चचेरे भाइयों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय मोबाइल फोन पर बात करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई अपने चचेरे भाई के तिलक समारोह में शामिल होने आए थे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बारात जानी है। इसके चलते वह रुक गए थे। हादसे से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव टिलियां निवासी संदीप की ससुराल कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव खेरे नगला में रामनाथ के घर है।
बुधवार को रामनाथ के बेटे पंकज का तिलक समरोह था। इसमें संदीप के गांव टिलियां निवासी चचेरे भाई दिनेश (20) पुत्र सुरेश चंद्र और अवनीश (22) पुत्र सतीश चंद्र शामिल होने गए थे। रात को तिलक समारोह में शामिल होने के बाद दोनों वहीं रुक गए थे।