फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 24 साल पहले सिपाही की मां की लूटी थी चेन, अब काटेगा छह माह की कैद, ई-रिक्शा चालक को कोर्ट ने सुनाई सजा

Fri, 13 Jan 2023 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर में कैंट स्थित पुलिस कालोनी से 24 साल पहले सिपाही की मां की चेन लूटने वाले को अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अष्टम उत्कृष्ट जायसवाल ने छह माह कैद और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। घटना के 14 साल बाद कोर्ट में आरोप तय हो सके थे और दस साल बाद कोर्ट का फैसला आ सका है।

विज्ञापन


सिपाही विजय बहादुर सिंह ने 21 अगस्त 1999 को छावनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि मां सोना देवी रात करीब आठ बजे कालोनी के पास बैठी थीं, तभी एक युवक ने उनकी चेन लूट ली थी। तीन माह बाद पुलिस ने कैंट थानांतर्गत सत्ती चौरा निवासी विनोद को गिरफ्तार कर चेन बरामद कर ली थी।

विनोद के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट भेजी गई। वर्ष 2013 में विनोद पर आरोप तय हो सके। अभियोजन अधिकारी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि विजय बहादुर व मां सोना देवी समेत चार गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सजा के बिंदु पर सुनवाई के दौरान विनोद की ओर से अधिवक्ता ने तर्क रखा कि विनोद अब ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालता है। उसके खिलाफ कोई और मुकदमा भी दर्ज नहीं है। सजा पर रहम बरती जाए। हालांकि सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने दोषी विनोद को छह माह की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें