फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: ड्यूटी के दौरान हालत बिगड़ने से भंडारण निगम के मैनेजर की मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Thu, 12 Jan 2023 09:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में ड्यूटी के दौरान अचानक हालत बिगड़ने से राज्य भंडारण निगम के मैनेजर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अनुपम तेवतिया की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद में राज्य भंडारण निगम के मैनेजर की ड्यूटी के दौरान अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना पर पहुंची पत्नी साथी कर्मियों संग लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां मृत घोषित कर दिया गया। बुलंदशहर के थाना गुलावटी के गांव बरहाल की मढ़ैया निवासी अनुपम तेवतिया (42) राज्य भंडारण निगम की खिमसेपुर गोदाम पर मैनेजर के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


वह छिबरामऊ में किराए के मकान में रहते थे। गुरुवार सुबह वह खिमसेपुर ड्यूटी पहुंचे। दोपहर में उन्होंने सीने में दर्द होने की शिकायत की। वह फिर भी काम करते रहे। कुछ देर में ही उनकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर उनकी पत्नी भी मौके पर पहुंची।

साथी कर्मचारी उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां ईएमओ डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे पत्नी सारिका तेवतिया बेसुध हो गईं। कर्मियों ने बताया कि उनके दो बच्चों में एक बेटी और एक बेटा है। घरवालों को सूचना दे दी गई है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें