सेढ़ा पुल के पास एक कार ने उनके वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया। कार से छह-सात लोग उतरे और वीरेंद्र के चालक धीरज सक्सेना व हर्ष गुप्ता पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने एक लाख 58 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया।
पुलिस का दावा- इतने रुपये हुए हैं बरामद
घटना की रिपोर्ट पाली थाने में दर्ज की गई। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दावा किया कि घटना में शामिल रहे मनोज के पास से 50 हजार रुपये, विक्रम के पास से 20,500 रुपये, जीतू के पास से 10600 रुपये, अखिलेश उर्फ पप्पू के पास से 10600 रुपये और हरीराम के पास से 24 हजार रुपये बरामद हुए।
मालखाने से दिए जाने का आदेश जारी कर दिया
यह रुपये पुलिस ने सदर मालखाना में दाखिल कर दिए। रुपये वापस दिलाए जाने की मांग मामले की सुनवाई के दौरान वीरेंद्र दीक्षित ने की। 11 जुलाई को एसीजेएम अनीता ने बरामद हुए 1,15,500 रुपये वीरेंद्र दीक्षित को मालखाने से दिए जाने का आदेश जारी कर दिया।
प्रक्रिया की फोटोग्राफी कराने के आदेश भी दिए
रुपये वीरेंद्र कें हवाले किए जाने की प्रक्रिया की फोटोग्राफी कराने के आदेश भी एसीजेएम ने दिए थे। जब वीरेंद्र दीक्षित आदेश लेकर मालखाने पहुंचे, तो पता चला कि उनके रुपये मालखाने से चोरी हो चुके हैं। मालखाने में हुई चोरी का खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई।
11 साल में भी पुलिस नहीं ढूंढ पाई मालखाने के चोर
सदर मालखाना के प्रभारी की ओर से एसीजेएम प्रथम के कार्यालय में भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि लूट के बरामद रुपये मालखाने में पाली पुलिस ने जमा कराए थे। तीन सितंबर 2013 को मालखाने में चोरी हो गई थी। इसकी रिपोर्ट भी शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। काफी प्रयास के बाद भी माल और मुलजिम नहीं मिले। मालखाने में हुई चोरी का खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई।