फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बच्चे के मुंडन के लिए झगड़े दंपती फिर दोनों ने फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। बच्चे के मुंडन को लेकर दंपती में विवाद हो गया। इस पर शुक्रवार सुबह पहले पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस अभी घटनास्थल पर जांच कर ही रही थी कि इस बीच बहाने से निकले पति ने अपने पैतृक घर में जाकर आत्महत्या कर ली। करीब 30 मिनट के भीतर पति-पत्नी दोनों की मौत की खबर से गांव में खलबली मच गई। घटना बकेवर थाना क्षेत्र हर्राजपुर गांव की है। सूचना पाकर सीओ भरथना भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

हर्राजपुर गांव निवासी विशाल (24) गांव में ही अपने पैतृक मकान से लगभग दो सौ मीटर दूरी पर किराए के मकान में पत्नी रोशनी (23) और चार माह के बच्चे साथ रहता था। विशाल ऑटो चलाता था। पुलिस के मुताबिक कई दिनों से रोशनी विशाल से बच्चे का मुंडन कराने की बात कह रही थी। शुक्रवार सुबह आठ बजे भी रोशनी ने मुंंडन कराने की बात कही। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
विशाल ऑटो के दो चक्कर लगाकर आने की बात कहते हुए घर से निकल गया। इस बीच रोशनी ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। लगभग साढ़े नौ बजे विशाल वापस घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा बंद था। विशाल खिड़की उखाड़कर अंदर पहुंचा तो रोशनी को फंदे पर लटका देख चीख पड़ा। जानकारी पर पुलिस और करीब दो सौ मीटर दूर पैतृक मकान में रह रहे मां और भाई भी विशाल के घर पहुंच गए। पुलिस अभी जांच कर ही रही थी कि विशाल का बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। इस पर विशाल उसके लिए दूध लेने की बात कहकर पैतृक घर चला गया।
विज्ञापन

यहां करीब 10 बजे उसने भी फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक जब विशाल अपने किराये के घर पर नहीं लौटा तो छोटा भाई प्रशांत उसे देखने पैतृक घर पहुंच गया, जहां विशाल का शव फंदे से लटकता देख पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि पति-पत्नी ने घरेलू कलह में जान दी है। प्रथम दृष्टया कार्रवाई के डर से पति ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें