फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ओखा एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे देर से चली , यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर गोरखपुर से ओखा जाने वाली ओखा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े आठ घंटे देरी से चली। इस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को गोरखपुर से ओखा जाने वाली एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह पांच बजे चलती है। यह ट्रेन बारांबकी, गोंडा व कानपुर सेंट्रल होते हुए इटावा जंक्शन पर दोपहर ढाई बजे पहुंचने का समय है, लेकिन यह ट्रेन साढ़े आठ घंटे बिलंब से चल रही थी। इसकी वजह से इस ट्रेन के देर रात साढ़े 10 बजे पहुंचने की संभावना थी। इस ट्रेन जाने वाले यात्रियों ने ट्रेन के कई घंटे लेट रहने से यात्रियों को परेशानी हुई। यह ट्रेन इटावा से सीधे उज्जैन तक जाती है। इसकी वजह से कई यात्री महाकाल के दर्शन करने के लिए इसी ट्रेन से यात्रा करते हैं। ऐसे में ट्रेन के घंटों लेट रहने यात्रियों को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें