फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद गांवा पहुंचा युगल, चले कुल्हाड़ी व फरसे, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भागकर प्रेम विवाह करने के तीन महीने बाद प्रेमी जोड़े के घर लौटने पर सेनपश्चिम पारा के गढेवा मोहसिनपुर गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कुल्हाड़ी और फरसे के वार से कई लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में दो घायलों को हैलट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गढ़ेवा मोहसिनपुर गांव निवासी विनय पिछले साल 21 अक्तूबर को पड़ोस की रहने वाली रचना को लेकर भाग गया था। अगले दिन प्रेम विवाह कर दोनों सेन पश्चिम पारा थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों के बालिग होने के चलते बिना कार्रवाई भेज दिया था। शादी के बाद दोनों इटावा निवासी बहन के घर रहने लगे। सोमवार को दोनों गांव वापस आ गए। इसकी जानकारी मिलते ही युवती के परिजनों ने उन्हें गांव से वापस जाने के लिए कहा। मना करने पर दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद कुल्हाड़ी, फरसा, चाकू और लाठी डंडे निकल आए। करीब आधा घंटे तक चले खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। युवती के पक्ष से भाई विमल, उसकी पत्नी सरस्वती और ममता घायल हो गए। वहीं, युवक के पक्ष से विनय, उसके पिता रामनरेश व 75 वर्षीय बाबा रक्खीलाल को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बिधनू सीएचसी, फिर हैलट पहुंचाया। विमल और रक्खीलाल की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि युवक की तरफ से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी युवती पक्ष से कोई तहरीर नही मिली है।
पुलिस पर समझौता कराने का आरोप
सूत्रों के अनुसार विवाद के पहले दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौते की बात कही थी। हालांकि पुलिस झगड़े के पहले दोनों पक्षों से तहरीर मिलने की बात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें