फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार बाउंसर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रेलबाजार में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार बाउंसर की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। कोपरगंज तलउवामंडी निवासी मोहम्मद मोहसिन (28) शादी समारोह में बाउंसर का काम करता था। परिवार में पत्नी गुलनाज बेगम, एक बेटा व दो बेटियां हैं। पिता मोहम्मद जावेद ने बताया कि मोहसिन बीते सोमवार को स्कूटी से श्यामनगर स्थित एक पार्टी लॉन में बाउंसर का काम करने गया था। देर रात वहां से लौटते समय मीरपुर फायर स्टेशन के पास जीटी रोड पर बेकाबू ट्रक स्कूटी में पीछे से टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर रेलबाजार पुलिस ने उसे कांशीराम अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें