फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, बालक की मौत

Fri, 20 Nov 2020 01:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक बालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के बदायूं जिले के कटरा सहादतगंज निवासी सत्यपाल(40) की ससुराल कन्नौज जिले के थाना तिर्वा के गांव ज्योता में है। वह शुक्र वार सुबह बाइक से पत्नी मीना (35) और पांच साल के  पुत्र शिवम को लेकर ससुराल से बदायूं घर जा रहे थे।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के याकूतगंज गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दंपति घायल हो गए और बालक की ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने के बाद बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल दंपति को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें