यूपी के फतेहपुर जिले में प्रेमी युगल के फांसी लगाने का एक मामला सामने आया है। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार प्रेमिका की मौत हो गई। वहीं प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आनन-फानन में प्रेमी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमिका ने अपने घर में वहीं प्रेमी ने जंगल में एक पेड़ से फांसी लगाई है। जानकारी के अनुसार प्रेमिका की छह मई को शादी होनी थी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।