फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोज में फायरिंग करने वाला वीडियो वायरल, दूसरा शख्स दिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर(फतेहपुर)। भदबा गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जान गवांने वाले किसान विनोद सिंह के भाई सेवानिवृत्त सिपाही को मलवां पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। इनकी बंदूक भी जब्त कर ली गई है। उधर, शनिवार को फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक दूसरा शख्स फायर करते दिख रहा है। इस वीडियो से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

भदबा गांव निवासी सेवानिवृत्त सिपाही उदयभान सिंह ने घर में शुक्रवार को गया से लौटने के बाद भोज का आयोजन कराया था। निमंत्रण में बुलाए गए भिक्षुओं को खाना परोसा जा रहा था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग चालू हो गई थी। फायरिंग में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा और हादसे में उदयभान सिंह के छोटे भाई विनोद सिंह (60) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना से हड़कंप मचा था। पुलिस की ओर से मामले में आयोजक उदयभान सिंह को गिरफ्तार किया था। उनके पास से एक बंदूक बरामद की गई थी। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या, बिजली तार टूटने से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और लाइसेंसी शस्त्र के दुरुपयोग के आरोप में उदयभान सिंह को जेल भेजा है। शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट पुलिस ने तैयार की है। उधर, पुलिस ने विनोद सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद भिटौरा गंगा घाट किनारे अंतिम संस्कार कराया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स की आवाजाही बनी रही। घायल भिक्षुओं में कोई पुलिस के सामने नहीं आया है। घटना के दौरान कई लाइसेंसी शस्त्रों से फायरिंग का मामला आया था। घटना के समय का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक शख्स दुनाली बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिखा है। पुलिस फायरिंग करने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है। कार्यवाहक एसओ रामू सिंह ने बताया कि वीडियो के जरिए फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है। जांच के दौरान आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

============================
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें