फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLC election: एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी, डीएम व कमिश्नर संभाल रहे कमान

Thu, 02 Feb 2023 10:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

स्नातक चुनाव में कानपुर नगर, उन्नाव, कानपुर देहात में 55,999 पुरुष और 30,379 महिलाओं ने मतदान किया। वहीं शिक्षक एमएलसी में 8417 पुरुष, 5104 महिलाओं ने मतदान किया था। सुबह 8 बजे से मतों की मतगणना के साथ उम्मीदवारों की किस्मत के ताले खुलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव की मतगणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में खंड स्नातक, शिक्षक पद की मतगणना आईटीआई परिसर में सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। डीएम, कमिश्नर भी घूम-घूमकर मतगणना की व्यवस्था देख रहे। करीब 15 राउंड में मतगणना पूरी होगी। कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव जिले में हुए मतदान की मतगणना हो रही। मतगणना के लिए करीब 224 कर्मचारी कमान संभाल रहे हैं। 

विज्ञापन


दोनों चुनावों की मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई गईं हैं। जिसपर 4-4 कर्मचारी तैनात हैं। हर मेज पर एक माइक्रोआब्जर्वर, एक मतगणना परवेक्षक और दो सहायक मौजूद हैं। समर्थकों को केंद्र के बाहर ही रखा गया है। मतगणना समाप्त होने के बाद ही गिनती रुकेगी।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी फोर्स तैनात है। बता दें कि स्नातक चुनाव में कानपुर नगर, उन्नाव, कानपुर देहात में 55,999 पुरुष और 30,379 महिलाओं ने मतदान किया। वहीं शिक्षक एमएलसी में 8417 पुरुष, 5104 महिलाओं ने मतदान किया था।
विज्ञापन


पेटी से निकला बाहरी मत पत्र, काटा हंगामा
शिक्षक एमएलसी की मतगणना के दौरान टेबल नंबर 12 में एक अलग लाल कलर का बैलेट पेपर निकलने से एजेंट ने हंगामा काट दिया। जिलाधिकारी ने पहुंचकर पत्र की जांच की तो अलग बैलेट पेपर निकला। जिसे गिनती से बाहर किया गया। तब जाकर लोग शांत हुए। अभी मत पत्रों के 25-25 के बंडल बनाये जा रहे हैं। इनवैलिड मतपत्र बाहर निकाले जाएंगे, इसके बाद गिनती शुरू होगी।

विज्ञापन

पिछले चुनाव में 26, इस बार 19 प्रत्याशी मैदान में
स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा कम प्रत्याशी मैदान में उतरे। 2017 के चुनाव में दोनों पदों के लिए कुल 26 प्रत्याशी थे, जबकि इस बार 19 के बीच मुकाबला है। पिछले चुनाव में स्नातक पद के लिए राजनीतिक पार्टी के रूप में सिर्फ भाजपा ही मैदान में थी। बाकी 12 अन्य प्रत्याशी निर्दलीय थे। भाजपा को 9154 वोट से जीत हासिल हुई थी। भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक को 40633 और निर्दलीय प्रत्याशी मानवेंद्र स्वरूप को 31479 वोट मिले थे। इसी तरह शिक्षक एमएलसी चुनाव में राजबहादुर सिंह चंदेल विजयी हुए थे, उन्हें कुल 4283 वोट मिले थे। उनके प्रतिद्वंद्वी हेमराज सिंह गौर को 3573 वोट मिले थे। इस बार भाजपा ने शिक्षक एमएलसी पद पर भी वेणुरंजन भदौरिया के रूप में प्रत्याशी उतारा है। इनका मुकाबला पिछली बार के एमएलसी राजबहादुर चंदेल और दूसरे स्थान पर रहे हेमराज से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें