फर्रुखाबाद जिले में नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के सामने ईओ के खिलाफ सभासदों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर अनिल कुमार, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने सभासदों से बातचीत की। करीब डेढ़ घंटे तक समझौता वार्ता के बावजूद बात नहीं बनी। सभासद डीएम के आने और ईओ के खिलाफ डीओ लेटर लिखने के बाद ही प्रदर्शन से हटने पर अड़े रहे।