फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेट्रो की ठेकेदार फर्म के विरोध में धरने पर बैठे पार्षद

विज्ञापन
गलत सीवर लाइन डालने के विरोध में मेट्रो का कार्य करने वाली सेम इंडिया के जूही ​स्थित कार्यालय क - फोटो : पार्षद
विज्ञापन
कानपुर। मेट्रो के कार्य के लिए गलत सीवर लाइन डालने का आरोप लगा दक्षिण के छह पार्षदों ने बुधवार को ठेकेदार फर्म के कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। देर रात तक पार्षद यहां नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन


पार्षद शालू कनौजिया के पति सुनील कनौजिया ने बताया कि जूही गढ़ा में मेट्रो ने कार्य कराने के बाद सीवर लाइन डाली, लेकिन इसे ठीक से नहीं जोड़ा। इससे लीकेज हो गया और 20 फीट चौड़ी सड़क धंस गई।

आसपास के मकानों में दरार आ गई और छह वार्डों की सीवर निकासी ठप हो गई। इसे लेकर ठेकेदार फर्म सेम इंडिया व मेट्रो के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। विरोध में बुधवार को साथी पार्षदों के साथ जूही स्थित फर्म के कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया।
विज्ञापन


उनके साथ पार्षद नीरज चड्ढा, सुधीर यादव, अमित जायसवाल, पार्षद पति राकेश निषाद, अर्पित यादव, अकील शानू व क्षेत्रीय लोग भी रहे। रात 11:00 बजे तक अधिकारी पंप लगाने और समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देते रहे, लेकिन पार्षद तुरंत कार्य शुरू कराने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें