सिद्धनाथ मंदिर कॉरिडोर का लोकार्पण
- फोटो : amar ujala
सभी की जिम्मेदारी है, गंगा को स्वच्छ रखें
मंदिर परिसर के पास भगवान शंकर की भिन्न-भिन्न प्रकार के म्यूरल लगे हैं। वहीं, मंदिर से दुर्गा मंदिर तिराहे तक स्ट्रीट लाइट, बीमा अस्पताल के पास भगवान शंकर की नटराज मुद्रा में प्रतिमा स्थापित की गई है, जो आकर्षण का केंद्र है। साथ ही फव्वारा भी लगवाया गया है। लोकार्पण के दौरान सतीश महाना ने कहा कि हम लोग ही मां गंगा को दूषित कर रहें हैं। सभी की जिम्मेदारी है, कि इसे स्वच्छ रखें।
विकास से रोजगार भी बढ़ेंगे
हमें मिलकर बाबा के दरबार की सेवा करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही सिद्दनाथ घाट का सुंदरीकरण होगा। इसमें खड़े होकर सेल्फी लेने के साथ दर्शन करेंगे। कहा कि जाजमऊ से एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा। कहा कि विकास से रोजगार भी बढ़ेंगे। वहीं, मेयर प्रमिला पांडेय ने विधानसभा अध्यक्ष से पनकी दरबार का सुंदरीकरण कराने की मांग की।
चारों युग के प्रतीक को दर्शाते हैं स्तंभ
कहा कि आगे जाजमऊ में भी घाटों का भव्य सुंदरीकरण होगा। उन्होंने कॉरिडोर में बनाए गए चारों युग के प्रतीक को दर्शाते स्तंभ का भी जिक्र किया। कहा कि सभी लोग उसे पड़े और मनन करें। इस दौरान राकेश तिवारी, वीडी राय, सुरेंद्र अवस्थी सीबू गुप्ता,गुप्ता, पार्षद कैलाश पांडे वेद प्रकाश, अमिताभ पांडे , पूर्व विधायक रामकुमार, मुन्नी लाल आदि रहे।