यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को कानपुर देहात में कोरोना का एक और मरीज बढ़ गया। संक्रमित अहमदाबाद से गांव लौटा था। अहमदाबाद में सिलाई कारखाने में काम करता था।
विज्ञापन
रमऊ गांव पहुंचे एसडीएम ने कोरोना संक्रमित को एंबुलेंस से गजनेर भेज दिया है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। इनमें से 30 मरीज प्रवासी हैं।