फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus update: यूपी में सबसे अधिक कानपुर के पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, अब तक 12 चपेट में आए

Wed, 29 Apr 2020 10:17 AM IST
शिखा पांडेय सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में 12 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना से प्रदेश में सबसे अधिक कानपुर के पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। इसमें एक एलआईयू इंस्पेक्टर, रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई-2), कुलीबाजार चौकी इंचार्ज (सब इंस्पेक्टर) और नौ सिपाही शामिल हैं। यहां विभाग की थोड़ी लापरवाही और चूक से ऐसे हालात बने हैं। वाराणसी में आठ, आगरा, मुरादाबाद और बिजनौर में एक-एक पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हुए। ऐसे में शहर से लेकर शासन तक में हड़कंप मचा हुआ है।  
विज्ञापन


पुलिस लाइन में कोरोना की दस्तक, खतरे की घंटी
प्रदेश में कानपुर ऐसा पहला शहर बन गया है, जहां पर पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। पुलिस लाइन में ही मुख्य स्टोर, शस्त्रागार, सैकड़ों पुलिसकर्मियों के आवास, परिवहन शाखा, पेट्रोल पंप, डॉग स्क्वाड, घुड़सवार पुलिस के अलावा कई  अहम गतिविधियां होती हैं। वहीं पुलिस अफसरों की बैठकें और फोर्स का आवागमन रहता है। ऐसे में अगर वहां पर और कोरोना संक्रमित के केस आए तो बड़ा संकट हो सकता है।

यहां हुई चूक, बैठकें होती रहीं
शहर के अनवरगंज, बाबूपुरवा, कल्याणपुर, रायपुरवा, बेकनगंज, नौबस्ता, घाटमपुर, सजेती, कैंट और चकेरी संक्रमण की जद में आए हैं। यहां तैनात पुलिसकर्मियों का पुलिस लाइन में आना जाना लगा रहा। अब तक की जांच के मुताबिक इसी चेन के जरिये पुलिस लाइन में कोरोना की दस्तक हुई है। इसके अलावा पुलिस लाइन में अफसर भी बैठक करते रहे हैं। इस वजह से अफसरों तक आंच आने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला        पुलिसकर्मी  
कानपुर     12    
वाराणसी    08
मुरादाबाद    01                    
आगरा        01
बिजनौर  01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें