कानपुर- लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्य या जिलों में फंसें लोगों को वापस लाने के जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके लिए डिप्टी कलक्टर जिया लाल सरोज को नामित किया गया है। कोई परेशानी होने पर 9454418878 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल मंगलवार को ऑनलाइन पास बनवाने में आ रही दिक्कत को लेकर कई लोग जिला मुख्यालय पहुंच गए। विमल शर्मा आदि ने बताया कि फॉर्म भरने के लिए इतने कॉलम दिए गए हैं कि उन्हें भरने में परेशानी आ रही है। इस पर जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने नए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इन नंबरों पर संपर्क कर पता कर सकेंगे कि कहां कौन से कागज लगाने हैं। फॉर्म भरने में आ रही दिक्कत को भी दूर किया जाएगा।