फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Update: कोरोना संक्रमित चिल्ला रहे, कोई नहीं करा रहा भर्ती, रोगी बढ़ते ही सिस्टम हुआ धड़ाम

Sun, 14 Jun 2020 09:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर हैलट अस्पताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हैलो, सीएमओ कंट्रोल रूम, हमारी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। हमें आकर अस्पताल ले जाइये। एंबुलेंस भेज दीजिये सर। अब लोग खुद फोन करके अपने संक्रमित होने की जानकारी दे रहे हैं। हालात बिगड़े तो लोग घबराए भी हैं और जागरूक भी हुए हैं।
विज्ञापन


कुछ लोग खुद जांच कराते हैं और अस्पताल में जाकर भर्ती हो रहे हैं। लेकिन संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ स्वास्थ्य महकमे का सिस्टम धड़ाम हो गया। संक्रमितों को समय से आइसोलेट करने और इलाज की सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

 
विज्ञापन

कोविड अस्पताल - फोटो : amar ujala
इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। स्वरूपनगर के रहने वाले एक अधेड़ ने खुद निजी लैब में अपनी जांच कराई। रिपोर्ट पॉजीटिव आई तो कंट्रोल और स्वास्थ्य विभाग के लोगों को फोन किया। कोई जवाब नहीं आया तो खुद ही हैलट के न्यूरो साइंसेस कोविड अस्पताल में पॉजीटिव रिपोर्ट लेकर आ गए और भर्ती करने के लिए कहा।

बाद में सुपरिटेंडेंट डॉ. जीडी यादव ने उन्हें भर्ती करवाया। यशोदानगर का युवक सुबह पॉजीटिव आने के बाद हर आधा घंटे पर सीएमओ को फोन करता रहा। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ने भी बात की लेकिन टीम नहीं आई।

इलाके के थाने में रिपोर्ट आने के बाद दो सिपाही उसके घर जाकर बैठ गए और घरवालों का निकलना भी बंद करा दिया। शास्त्रीनगर के संक्रमित के साथ भी ऐसा ही हुआ। ऐसी शिकायतें रोज आ रही हैं कि संक्रमित की सूचना देने के बाद टीम नहीं पहुंच रही। लोग परेशान हैं। इस संबंध में वर्जन के लिए सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला का फोन लगातार नो रिप्लाई रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें