उत्तर प्रदेश के उरई जिले में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार की शाम दो और पॉजिटिव रिपोर्ट आने से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 12 हो गई है। जिससे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को दोनों संक्रमित मरीजों में एक कदौरा का किराना दुकानदार है।
जबकि दूसरा उरई शहर के ही वल्लभ नगर का रहने वाला है। दोनों ही पूर्व संक्रमित व्यक्ति के रिश्तेदार भी है। फिलहाल रिपोर्ट आते ही कदौरा भी स्वास्थ्य विभाग की टीम रवाना की गई है। बता दें कि जिले में सबसे पहले 26 अप्रैल को जिला अस्पताल के डॉक्टर और उनकी पत्नी कोरोना पाजिटिव पाई गई थी।