फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही: मोबाइल पर बात करते-करते नर्स ने महिला को वैक्सीन की डबल डोज दी

Sun, 04 Apr 2021 02:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

- एएनएम की लापरवाही की शिकायत अधिकारियों से की
- स्वास्थ्य परीक्षण कर महिला को एक घंटे तक निगरानी में रखा गया
 
विज्ञापन
वैक्सीन की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रूरा में मंडौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम ने लापरवाही करते हुए महिला को कोविड वैक्सीन की डबल डोज दे दी। इससे हड़कंप मच गया। शिकायत पर चिकित्सा प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया है। गुरुवार को मंडौली गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड वैक्सिनेशन किया जा रहा था।
विज्ञापन


गांव की कमलेश कुमारी वैक्सीन लगवाने गई थी। वैक्सीनेटर एएनएम अर्चना ने वैक्सीन की एक डोज दी। कमलेश कुमारी को निगरानी के लिए कुछ देर रोक लिया गया। आरोप है कि इसी दौरान एएनएम ने लापरवाही के चलते मोबाइल पर बात करते कमलेश कुमारी को वैक्सीन की डबल डोज दे दी।

कमलेश ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी. डॉ राकेश कुमार से शिकायत की। उन्होंने महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया और करीब एक घंटे तक निगरानी में रखा। गनीमत रही कि महिला को स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत नहीं हुई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि महिला को किसी तरह की दिक्कत नहीं है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन


अधिक उम्र के लोगों को पहले लगाएं वैक्सीन
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड वैक्सीनेशन व गोल्डन कार्ड की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कोरोना टीकाकरण की व्यवस्थाओं में सुधार को कहा। वहीं 45 से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना टीका लगाने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने गोल्डन कार्ड बनाने में हो रही परेशानियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वैक्सीन की डबल डोज लगाने में जांच टीम गठित
मंडौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की लापरवाही के चलते एक महिला को वैक्सीन की डबड डोज लगा दी गई। मामले में दूसरे दिन अफसरों के निर्देश पर तीन डॉक्टरों की टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जिस महिला को दो बार वैक्सीन लगाई गई है, वह स्वास्थ्य है। डॉक्टर निगरानी बनाए हुए हैं। 

स्वास्थ्य अधिकारी एएनएम के बचाव में लगे है। शुक्रवार को मामला तूल पकड़ा तो सीएमओ डॉ. राजेश कटियार के निर्देश पर अकबरपुर सीएचसी प्रभारी आईएच खान ने डॉ. शिवम तिवारी, डॉ. दीक्षांत, डॉ. राजीव त्रिपाठी सहित तीन सदस्य जांच टीम गठित कर दी। महिला ने एएनएम अर्चना पर अभद्रता का आरोप लगाया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आईएच खान ने बताया कि जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। लापरवाही सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

जिला अस्पताल का लैब तकनीशियन निकाला संक्रमित 
कोरोना संक्रमण अब बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में तैनात एलटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1825 हो गई है। सीएचसी अधीक्षक अकबरपुर डॉ. आईएच खान ने बताया कि संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जाएगी। संक्रमित को होम आईसोलेट किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें